रांची, अगस्त 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचएच हाई स्कूल, ब्रांबे में शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को दिखाते हुए अनेकता में एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्राम्बे ग्राम की मुखिया अनीता देवी ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बच्चों को अपने देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बच्चों ने पिरामिड बनाकर अपनी मौलिकता को प्रदर्शित किया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं, जिससे भारत की विविधता में एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत हुआ। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो शाहिद हसन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक संदेश को याद दिलाते हुए कहा कि तिरंगा किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.