कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस पर शुक्रवार को बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। 'साहवेस' संस्था और सम्राट अशोक विद्या उद्यान स्कूल के बच्चों ने कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर प्रभावशाली चित्रों और स्लोगन वाले पोस्टर बनाकर लोगों को प्रदूषण और जाम से बचने के लिए मेट्रो ट्रेन अपनाने का संदेश दिया। इन बच्चों को कानपुर सेंट्रल से आईआईटी तक मेट्रो राइड कराई गई और उसकी खूबियों के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि मेट्रो का नेटवर्क शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, कार्यालयों, यातायात केंद्रों और बाजारों को जोड़ता है। इससे ट्रैफिक जाम और बढ़ते कार्बन फुटप्रिंट में कमी आती है। एक आधुनिक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के रूप में मेट्रो की जीरो कार्बन उत्सर्जन तकनीक पर्यावर...