सीतामढ़ी, मार्च 24 -- स्कूली बच्चों ने चलाया जागरुकता अभियान सीतामढ़ी।गुरुकुल आर्य समाज आवासीय संस्कृत उच्च विद्यालय बैरगनिया के बच्चों ने तीन दिवसीय बिहार दिवस पर मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने नगर परिषद अध्यक्ष सिंधु गुप्ता से मिलकर क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के साथ बिहार के प्रगति में नया आयाम जोड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि बिहार दिवस के महत्व व बिहार के गौरवशाली स्मृति व अतीत की चर्चा की। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुभाष यादव, सचिव विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...