गिरडीह, मार्च 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के संत फ्रांसिस एकेडमी घसीडीह चतरो में सोमवार को स्कूली बच्चों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र - छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली मनायी। कार्यक्रम के दौरान वहां अध्ययनरत बच्चों को होली से जुड़ी जानकारी दी गयी। साथ ही बड़े व बुजुर्ग से आशीर्वाद लेकर होली उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश यादव, शिक्षक पीटर ब्रह्मा, शिक्षिका जेसी लोंगचार, आशियानी कुल्लू, निखत जहां, सोनी गुप्ता, रोमी बरनवाल, एलिमा मुर्म, कहकशां आफरीन, दीपा तिवारी, सहोदी हांसदा, इशिका जामिर आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...