भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैराखास में मंगलवार को पौधरोपण का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव गंभीर रहने का संकल्प लिया। प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में भी पौधा रोपित हुआ। इस दौरान शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण का संरक्षण होना संभव है। सड़क निर्माण हो या अन्य निर्माण कार्य हरे वृक्षों को काट दिया जा रहा है। विकास की आड़ में प्रत्येक दिन दर्जनों हरे वृक्ष काटे जा रहे हैं। ऐसे में पौधा रोपित करने के साथ ही नियमित भरण-पोषण करना अत्यंत जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...