हाजीपुर, मई 21 -- महुआ, एक संवाददाता। स्कूली बच्चों के द्वारा विज्ञान पर आधारित एक से एक जीवंत प्रदर्शनी को देख लोग आश्चर्यचकित हो गए। यह प्रदर्शनी बुधवार को महुआ अनुमंडल के बरडीहा स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाया गया था। यहां पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न जीवंत प्रोजेक्ट बनाकर लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों की प्रदर्शनी देखने पहुंचे इनकम टैक्स के ऑफिसर चंदन कुमार व अर्पिता कुमारी तो हर प्रोजेक्ट का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा का दाद दिया। यहां अतिथियों का स्वागत तन्नु, पायल, दिव्या और अनामिका ने मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम स्वागतम स्वागतम गीत गाकर उनका वेलकम किया। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल संचालक के द्वारा किया गया। यहां बच्चों की प्रतिभा पर उनके अभिभावकों ...