स्कूली बच्चों दिया गया पेयजल बॉटल
जौनपुर, जून 24 -- चंदवक। क्षेत्र के चौबेपुर गांव में स्व.प्यारेलाल चौबे की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राधिका चेरिटेबल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षा के तहत पढ़ने वाले 250 स्कूली बच्चों को पेयजल के लिए बॉटल दिया गया। यू पी गोल्डन ट्रांसपोर्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गरीब व जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे श्रवण कन्नौजिया को आगे भी मदद करने का आश्वासन अतिथियों ने दिया। इस अवसर पर माया चौबे, विनय सिंह, राजू सिंह, छोटेलाल चौबे सहित अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.