भागलपुर, मार्च 1 -- राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति भागलपुर के द्वारा पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय तिरासी और मध्य विद्यालय आजमाबाद में आयुर्विद्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। डॉ. प्रमोद कुमार दास के द्वारा बच्चों को बताया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में अच्छी आदत अपनाकर कैसे खुद स्वस्थ और अपने परिवार वालों को भी स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकते हैं। आयुष चिकित्सकों ने बच्चों को सुबह जल्दी उठने नित्य क्रिया के बाद योग तथा व्यायाम करने की सलाह दी। मौके पर आयुष चिकित्सक क्रमशः डॉ. भारती सिंह, डॉ. नृपजित सिंह, डॉ. निहारिका राधिका, अभय कुमार, स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.