मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- सरैया। थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस सप्ताह के अवसर पर निजी स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि पुलिस समाज के हर वर्गों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों को अनुशासित और सभ्य नागरिक बनने की सलाह दी। इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, कलम व चॉकलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर एसआई संतोष ठाकुर, पुष्पा कुमारी, शिक्षक नेता मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...