स्कूली बच्चों को मिला आयुर्वेद, योग व प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना एवं जिला आयुष समिति पूर्णिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बुधवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्विद्या स्कूल चिल्ड्रेन प्रोग्राम शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर केनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय आदमपुर एवं मध्य विद्यालय बनभाग उत्तर में आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद एवं दैनिक जीवन में योग के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बच्चों को आयुर्वेद के आधारभूत सिद्धांतों तथा संतुलित दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खान-पान की सही आदतों, मौसमी दिनचर्या और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर निरोग रहने के व्यावहारिक उपाय समझाए। इसके उपरांत, आयुष योग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.