लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के प्रांगण में सोमवार को फलों का महत्व बताने के लिए बच्चों के बीच फल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा अरुण से लेकर कक्षा षष्ठ तक के विद्यार्थियों ने आम, केला, अमरूद, सेब, नारंगी, नाशपाती, अनानास, पपीता, स्ट्रॉबेरी, चेरी जैसे विभिन्न फलों को थर्मोकोल शीट पर काटकर उसे सुंदर रंगों से सजाते हुए प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों ने विभिन्न फलों के बारे में उसकी उपयोगिता की जानकारी दी। फल खाने के फायदे बताए गए। स्कूल अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने कहा कि फलों में कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से दूर रखते हैं। यह भी पढ़ें- डीएवी 6 में फ्रूट्स वेजिटेबल डेकोरेशन व समर ड्रिंक प्...