गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। आरक्षी अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित के निर्देश पर बैकुंठपुर के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अपग्रेड उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा आजम में स्कूली बच्चों को सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान कर रहे थे। उन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की छात्राओं को सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। मौके पर अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर सुप्रिया रानी पटेल, महिला आरक्षी प्रिया राज सहित कई लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...