पटना, फरवरी 25 -- राज्य के उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन कोचिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए जिलों में अभी तैयारियां ही चल रही हैं। कोचिंग से कक्षा 11 और 12 के लगभग 12 लाख छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद मिलनी है। कक्षा 9 और 10 के लगभग 15 लाख बच्चों को फाउंडेशन (बेसिक) कोर्स कराया जाना है। इसके साथ ही बच्चों को सीयूईटी, एसएससी, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी करानी है। कोचिंग शुरू कराने लिए शिक्षा विभाग ने जिलों के अधिकारियों को स्कूलों की कक्षाओं की लाइव स्मार्ट क्लास संचालन के लिए आईआईटी कानपुर को मदद करने के लिए कहा है। मुफ्त कोचिंग की सुविधा जल्द शुरू करने को लेकर जिलों में नोडल अधिकारी नामित किये जा रहे हैं। बच्चों को ...