खगडि़या, मई 23 -- खगड़िया। विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार नालसा के जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्रवाई कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को बाल विवाह, नशामुक्ति आदि की कानूनी जानकारी शनिवार को दी गई। नशा मुक्त भारत के लिए नालसा के योजना 2025 एवं नालसा के जागृति स्कीम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया एवं शिक्षा विभाग खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के बच्चों के बीच बाल विवाह उन्मूलन, नशा उन्मूलन एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के विषय पर सेमिनार व जागरूकता शिविर का आयोजन शहर के जेएनकेटी इंटर विद्यालय, खगड़िया के सभागार में शनिवार को किया गया। जिसमें प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिका...