बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रचयाही के प्रांगण में "शिक्षा और रंगमंच" विषय पर एक प्रेरक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बहुरंग, एवं देशोप्रिय जितेंद्र मोहन रोड भिखारी ठाकुर रंगशाला ग्रुप, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और अपने संबोधन में शिक्षा के साथ रंगमंच की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रंगमंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर शिक्षक अवधेश कुमार, अर्जुन कुमार, अर्चना कुमारी और पूनम राय ने भी शिक्षा और कला के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्र...