शामली, दिसम्बर 17 -- नशे के बढ़ते खतरे से समाज को बचाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर' अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। बुधवार को गांव मन्नामाजरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों को नशे के घातक परिणामों से अवगत कराया। मुख्य फोकस रहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवन की राह पर लाया जाए।पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि नशीले पदार्थ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को तबाह करते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन बिगाड़कर परिवार, शिक्षा और पूरे सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर देते हैं। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे खुद तो नशे से दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.