चक्रधरपुर, अप्रैल 21 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा प्रखंड में फोकल एमडीए आईडीए कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड के स्कूलों में करीब 8925 बच्चों को दवा खिलायी गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्कूलों में बच्चों कई हाइट के हिसाव से उन्हें दवा दी गई। प्रथम चरण में प्रखंड के चिन्हित गांव और स्कूलों के बच्चों को दवा दी गई है। इसके बाद बच्चों और लोगों को घर-घर जाकर और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुला कर दवा खिलायी जा रही है। यह अभियान पांच मई तक चलेगा। बता दें कि फाइलेरिया बहुल इलाकों में सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत फाइलेरिया की रोकथाम के लिए बच्चों और लोगों को दवा दी जा रही है। यह भी पढ़ें- सीएस ने आंगनवाड़ी के बच्चों को खिलाकर फोकल एमडीए कार्यक्रम का किया उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में सहिया, सेविका के साथ एमपीडब्ल्यू मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.