वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। पोषण पखवाड़ा के तहत बुधवार को लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल अस्पताल में जागरूकता सेमिनार हुआ। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल के 58 बच्चों को कुपोषण से बचाव के लिए स्वस्थ आदतें अपनाने और स्क्रीन टाइम कम करने, जंक/फ़ास्ट फूड से परहेज कर पोषक आहार अपनाने, कार्बोनेटेड और एयरेटेड(कोल्डड्रिंक) पेय पदार्थों के स्थान पर फ्रूट जूस और लस्सी, छाछ, फ्लेवर्ड मिल्क को महत्व देने को कहा गया। सीएमएस डॉ. आरजे चौधुरी ने बच्चों में कुपोषण की पहचान और उसे दूर करने के उपाय बताए। एसीएमएस डॉ. आरआर सिंह ने भी कई टिप्स दिये। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में हुआ कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बच्चों के पोषण और विकास की दी गयी जानकारी यह भी पढ़ें- अररिया: 'पोषण पखवाड़ा 2026' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हि...