बोकारो, अप्रैल 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि l जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट में भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर योजना के तहत जागरूकता व प्रचार अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा व मंदीप ने किया । जो अपनी टीम के साथ 10 एयरमेन चयन केंद्र, बिहटा, पटना (बिहार) से पधारे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय के लगभग 100 एनसीसी कैडेट्स ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम अत्यंत इंटरैक्टिव रहा, जिसमें कैडेट्स ने विभिन्न प्रश्न पूछे और वायु सेना की टीम द्वारा उनके सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस दौरान चयन प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण, अनुशासन एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जा...