सीवान, दिसम्बर 6 -- दरौदा, एक संवाददाता। प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला में स्वर्गीय रामकुमारी सिन्हा के चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया। वितरण रामकुमारी सिन्हा के पोता शिवम कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच जब पठन-पाठन सामग्री का वितरण होता है। तो इससे बच्चों का हौसला बुलंद होता है। बच्चे आगे बढ़ने की इच्छा रखते है। ऐसे वितरण से हमारे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चें पढ़ें और गांव समाज का नाम रोशन करें। स्कूल की प्रधानाध्यापक भागमुनी कुमारी ने कहा कि अपने देश के भविष्य आजकल के बच्चे ही हैं। अगर वह अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर लेते हैं। तो अपने देश का और मान सम्मान बढायेंगे। इस दौरान स्कूल के...