चतरा, अप्रैल 10 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम हजारीबाग के प्रगतिशील मगही समाज द्वारा मयूरहंड प्रखंड के तिलरा उत्कर्मित मध्य विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील मगही समाज के हजारीबाग जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। वितरण 150 विद्यार्थियों के बीच किया गया। बच्चों को पेन, पेंसिल, कोपी आदि पाठय सामग्री दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रगतिशील मगही समाज के केन्द्रीय पंच शाखा के सचिव प्रमोद कुमार मेहता ने कहा कि शिक्षा में संस्कार का होना बहुत जरूरी है। संस्कार के अभाव में आज भारतवर्ष में एकल परिवार का प्रचलन बढ़ ग...