दुमका, मई 11 -- जिले के विभिन्न विद्यालयों में नब्बे दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य की थीम पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका की ओर से सोमवार को व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान झालसा रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा नालसा जागृति स्कीम 2025 के तहत उर्दू प्राथमिक विद्यालय दुधानी दुमका में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य विषय पर विशेष रूप से पोक्सो एक्ट 2012 संबंधी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को कानून के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बंदियों व लोगों को कानूनी अधिकारों...