चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मणा पंचायत में नाबालिग स्कूली बच्चों के नाम पर मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और कथित घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। मामले में जिले के उप विकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने जांच के आदेश दिये हैं।

जांच टीम की कार्रवाई डीआरडीए के सहायक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम ने ब्रह्मणा पंचायत पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान दुम्बी विद्यालय में अध्ययनरत कई नाबालिग बच्चों के खाते की भी जांच की गयी है। बच्चों की वास्तविक उम्र में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मनरेगा जॉब कार्ड तैयार करने, मजदूरी की राशि संबंधित बच्चों के बैंक खातों में भेजी गई राशि...