खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल, संतोष में मंगलवार को शिविर लगाकर बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई। आरबीएसके टीम ऑफ अलौली द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही जरूरी दवा दी गई। वहीं विशेष रूप से जरुरत वाले बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। स्कूल के हेडमास्टर कमलकिशोर की देखरेख में जांच टीम में शामिल डॉ. रमण कुमार, फर्मासिस्ट जितेन्द्र कुमार व एएनएएम रूपम कुमारी द्वारा जांच की गई। जिसमें विशेष इलाज वाले बच्चे अंकुश कुमार, सुजीत कुमार, आशिक कुमार व चिंटु कुमार को सदर अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- आरबीएसके के तहत एमएस अप्रौल में 67 बच्चों की जांच वहीं अन्य दर्जनों बच्चों की जांच कर जरुरत वाले बच्चों को दवा दी गई। इस मौके पर शिक्षक देवेन्द्र, रंजना, निशा, अश्वनी...