स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बसों की हुई जांच
महाराजगंज, जुलाई 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में विशेष निरीक्षण व यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विद्यालयों की स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया गया। यातायात नियम की अनदेखी पर वाहनों का चालान किया गया।जांच के दौरान बसों की फिटनेस, वैध बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास व फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन को सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Banda News: बिना डीएल के स्कूली बच्चों को ढो रहे चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.