पलामू, मई 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने पलामू जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अपार आईडी बनाने को लेकर ,बीइइओ, बीपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक की। उन्होंने कहा कि यदि 30 मई तक बच्चों का अपार आईडी नहीं बन पाएगा तो 30 मई को भारत सरकार पोर्टल को बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में संचालित प्राईवेट स्कूल इस दिशा में जितना रूचि लेनी चाहिए वह नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारी हाई स्कूल भी इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने 21 मई तक सभी सरकारी हाई स्कूलों को हरहाल में बच्चों का अपार आईडी जेनरेट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 21 मई तक जिन हाई स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी नहीं बनेगा तो संबंधित स्कूलों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़...