प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना के तहत छात्रों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिए हैं। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से विद्यालय स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम (एसएचडब्ल्यूपी) संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों को स्वास्थ्य और कल्याण राजदूत (एचडब्ल्यूए) के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।बीएसए ने एचडब्ल्यूए को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की स्थानीय टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए छात्र-छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा है। साथ ही विद्यालय स्तर पर गठित स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) सदस्यों को नियमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.