हल्द्वानी, जुलाई 24 -- हल्द्वानी। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचाव, आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य मीना सती, एचओडी अनीता बिष्ट, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने अग्निशमन यंत्रों को चलाने का व्यावहारिक अभ्यास भी किया। अग्निशमन विभाग से आए फायरमैन रेखा रजवार, फायर सर्विस ड्राइवर अमरदीप सिंह, शिव गोस्वामी, लीडिंग फायरमैन गुरुमीत गुप्ता, प्रशासक निशा सिंह, उप-प्रधानाचार्य एमएस बब्बर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...