स्कूली बच्चे 15 दिनों तक वर्षा जल संचयन की अलख जगाएंगे
आगरा, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में वर्षा जल संरक्षण और जल संचयन को लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राएं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जल बचाने का संदेश देंगे। यह अभियान जनपद में एह हजार से अधिक विद्यालयों में चलेगा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यालयों में जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, शपथ ग्रहण, संगोष्ठी तथा जल संरक्षण विषयक प्रदर्शनियों के आयोजन कराकर जागरूकता कराएंगे। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को वर्षा जल संचयन, पानी के सदुपयोग और जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.