बांका, फरवरी 11 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार के सरकारी स्कूलों में आपदा प्रबंधन शक्षिा को और अधिक इंटरैक्टिव रूप देने की तैयारी है, जिसमें छात्र अपने नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ वीडियो गेम के माध्यम से सुरक्षा संबंधी पाठ सीखेंगे। इसको लेकर सरकारी स्कूलों में अब पढाई के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की तालीम भी रोचक तरीके से दी जाएगी। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर व सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब) में एक विशेष वज्रपात बचाव गेम इंस्टॉल किये जाएंगे। जिस वीडियो गेम को खेलकर बच्चे वज्रपात से बचाव के तरीके सीखेंगे। इस गेम से जुडा मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया गया है, जिसे शिक्षकों और अभिभावकों को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। यह वीडियो गेम...