लखनऊ, मार्च 2 -- -शोध को इंडियन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ने मान्यता दी लखनऊ, कार्यालय संवाददाता स्कूल के बहुत से बच्चों को हेपेटाइटिस-बी के लक्षण, बचाव व टीकाकरण के बारे में जानकारी नहीं है। इन्हें इस रोग के फैलने के तरीकों और बचाव के उपायों की समझ नहीं है। ये तथ्य पीजीआई के 12 से 19 वर्ष के एक स्कूल के 329 बच्चों के सर्वे में आए हैं। इस शोध को इंडियन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ने मान्यता दी है। यह अध्ययन पीजीआई के हेपेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गोयल, डॉ.सुरेन्द्र सिंह, डॉ. अफताब हुसैन व डॉ. नंदा छवि ने किया है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच एक स्कूल के 12 से 19 वर्ष के 329 बच्चों को शामिल किया। इन विद्यार्थियों से हेपेटाइटिस बी से जुड़े सवालों की एक प्रश्नावली दी। प्रश्नावली में ये बीमारी किससे ...