गोंडा, जुलाई 10 -- गोण्डा, संवाददाता। नियम विरुद्ध स्कूली बच्चों को ढोने वाले निजी वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुक्रवार को कड़ा अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना परमिट और मानकों के अनुरूप न चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन आरसी भारतीय के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान स्कूलों में संचालित दो प्राइवेट वाहनों को सीज किया। इन वाहनों के पास न तो फिटनेस थी और न ही स्कूली वाहन का परमिट। इसके अलावा ओवरलोडिंग, फिटनेस व टैक्स बकाया के चलते एक डीसीएम को भी सीज किया गया। इनके अलावा अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सात अन्य स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: चेकिंग में 22 स्कूली वाहनों का चालान, तीन किए सीज टीम ने वाहन चालकों के लाइसेंस, बीमा, गति सीमा और सीट बेल्ट की भी जांच की। एआरटीओ न...