बिजनौर, अक्टूबर 3 -- वन्यप्राणी सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला के दौरान स्कूली बच्चों को अच्छा संदेश वाहक करार देकर छात्र-छात्राओं से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहयोग का आह्वान किया। शनिवार को वन्यप्राणी सप्ताह के तहत कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में कार्यशाला हुई। जिसमें कालागढ़ स्थित इंटर कालेज, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, दयानंद सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, (भिक्कावाला) ओम इंटर कालेज (मुरलीवाला) तथा इलाही बख्श पब्लिक स्कूल (अफजलगढ़) के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकार्यशाला का उद्देश्य रेंजर एनके रूवाली ने छात्र-छात्राओं तथा अन्य लोगों से पारिस्थितिकी में योगदान का आह्वान किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को अच्छा संदेश वाहक करार देकर वन्यजी...