वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को खेल कार्यक्रम जारी कर दिया। वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार सिंह के अनुसार वाराणसी में पहली बार स्कूली नेशनल हैंडबॉल अंडर 17 बालिका प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसमें देशभर से करीब 400 बालिकाएं हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए 5 कोर्ट तैयार किया जाएगा। पांच दिन तक यह प्रतियोगिता खेली जाएगी। ऑफिशियल और निर्णायकों से बातचीत कर प्रतियोगिता की तिथि निश्चित की जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि वर्ष 2025 में भी विभाग ने शानदार तरीके से अंडर 14 की स्कूली नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में आयोजित की थी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि यह वाराणसी के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्...