भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही। चौरी के एक गांव निवासी छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं आई। स्वजनों ने तहरीर पुलिस को दिया। व्यक्ति ने तहरीर में कहा कि उनके रिश्तेदार की बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। छह अप्रैल को वह घर से स्कूल जाने को निकली लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...