रांची, अक्टूबर 24 -- रांची। श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के संगम राज ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-17 के 48-51 किग्रा भार वर्ग में संगम ने शानदार खेल दिखाते हुए आईबीएसएसओ, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिहार के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उन्हें गुजरात के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम मैनेजर इम्तियाज हुसैन, क्वीन ठाकुर और कोच रमेश गिरी व संतोष तिवारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...