साहिबगंज, मई 7 -- मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में गुरुवार को गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक तथा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सौजन्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहने के साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है । कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता मौजूद थीं। फोटो 8, योग करते स्कूली बच्चे। यह भी पढ़ें- स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मन के लिए योग जरूरी: सुप्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...