धनबाद, जून 28 -- स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतिभा से शनिवार को कोयलानगर थिरक उठा। अवसर था धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के स्कूली छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की ओर से आयोजित टैलेंट कार्निवाल का। दो-दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को कम्युनिटी हॉल कोयला नगर में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस आयोजित विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताओं में धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के 25 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक कोलकाता की सुप्रसिद्ध मंच कलाकार एवं नृत्य विशेषज्ञ प्रियाशा हलदार तथा तुहिन चटर्जी थीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने सोलो डांस (क्लासिकल), सोलो डांस (फ्री-स्टाइल) तथा ग्रुप डांस (फ्री-स्टाइल) श्रेणियों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्र...