फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल में बच्चों ने फूलों की होली खेली। आया होली का त्यौहार, तू है नार नखरेदार मतवाली रे, आ मीठी लगे तेरी गाली रे जैसे गीतों पर बच्चे जम के नाचे। इस मौके पर बच्चों ने मथुरा वृंदावन के जैसे सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत करके सब का मन मोह लिया। मुख्याध्यापक मनीष गौतम ने सभी बच्चों को वैरभाव त्याग कर सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चे श्री कृष्ण एवं बलराम के रूप में थे। छात्रों को गुलाल से होली खेलने और इस अवसर पर बच्चों से लेकर बडों को सभी को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।सभी अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ होली खेली। इस दौरान मीनू गौतम साथ फलों की खूब होली खेली। कार्यक्रम में ललित कमार झा, प्रीति, रीना, अनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.