सासाराम, फरवरी 2 -- डेहरी। प्रखंड क्षेत्र के वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार वन विभाग के तत्वाधान में विश्व आर्द्र भूमिदिवस मनाया गया। वनपाल सुमित कुमार ने बताया कि विश्व आर्द्र भूमि दिवस के मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्रपुरी से रैली का आयोजन कर सोन नदी के वेटलैंड पर मौजूद देसी एवं विदेशी पक्षियों की पहचान के साथ वातावरण के लिए उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। स्कूल परिसर में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन कर सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। मौके पर वनपाल संतोष कुमार,कृष्ण कुमार तिवारी, भीम कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...