मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता स्कूली छात्रों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) की अधिकारी डॉ. तनू जैन ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में डेंगू से बचाव से जुड़ी विशेष गतिविधियां चलायी जाएं। इसके तहत बच्चों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की जानकारी दी जाएगी।डॉ. जैन ने कहा कि बच्चों के माध्यम से यह संदेश घर-घर तक पहुंचेगा, जिससे डेंगू के मामलों में कमी लाने में मदद मिलेगी। स्कूलों में पोस्टर, निबंध, क्विज और जागरूकता सत्र आयोजित कर छात्रों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। साथ ही, जलजमाव नहीं होने देने और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...