महोबा, मार्च 24 -- पनवाड़ी, संवाददाता। रोडवेज की बस की टक्कर से बीए की छात्रा घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना कोअंजाम देने के बाद बस मौके से रफूचक्कर हो गई। थाना क्षेत्र के नौगांव फदना निवासी बीए की छात्रा 19 वर्षीय खुशबू अपनी सहेली मोहिनी के साथ महाविद्यालय जा रही थी। रास्ता में झांसी मिर्जापुर राजमार्ग में तेज गति से जा रही रोडवेज की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्रा घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बस मौके से भाग गई। राहगीरों की मदद से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की गति नियंत्रित की जाए। लोगों का कहना है कि तेज गति से वाहन फर्राटा भर रहे है जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा ...