बक्सर, सितम्बर 4 -- बिहार के बक्सर जिले में डुमरांव प्रखंड के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं से कथित यौन शोषण और अश्लील वीडियो मामले में एक शिक्षक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर के एक मॉल से पकड़ा गया है। वह दो थानों की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस केस में स्कूल के हेडमास्टर इमाम अली को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक अन्य टीचर वीरेंद्र प्रसाद अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नथुनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय के दोनों शिक्षक और हेडमास्टर के खिलाफ कृष्णाब्रह्म थाने में गुरुवार को पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। शिक्षक अरविंद कुमार और वीरेंद्र प्रसाद पर अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। वहीं, हे...