अररिया, मई 1 -- अररिया, निज प्रतिनिधि शहर के प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय परिसर में 100 डे टीबी कैम्पेन तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को टीबी रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम डॉ. युगेश झा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आकाश कुमार राय मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर जिला टीबी समन्वयक दामोदर शर्मा ने स्कूली बच्चों को टीबी के प्रारंभिक लक्षण और बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि दो सप्ताह से लगातार खांसी होना, शाम के समय बुखार लगना, भूख कम लगना, वजन घटना सीने में दर्द, बलगम में खून आना आदि टीबी के प्रारंभिक लक्षण हैं। यह भी पढ़ें- प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जागरूकता कार्य...