किशनगंज, अगस्त 28 -- स्कूली के बच्चों ने जवानों को बांधी राखी किशनगंज। फरिंगगोला स्थित 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। कार्यवाहक कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और सैनिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों तथा वीर शिवाजी सेना समिति की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बहनों और बच्चों ने सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को सशक्त किया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय" और रक्षाबंधन की खुशियों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसएसबी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी यह भी पढ़ें- Madhubani N...