जमशेदपुर, जून 2 -- डिजिटल दुनिया में बच्चों और किशोरों की बढ़ती सक्रियता के बीच अब स्कूलों में साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष कक्षाएं चलाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन संचालित इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) और विभिन्न साइबर सुरक्षा एजेंसियों की पहल के तहत छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से भी बच्चों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार सिखाया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी अब कम उम्र के बच्चों और किशोरों को भी निशाना बना रहे हैं। इसी को देखते हुए स्कूल आधारित साइबर जागरूकता कार्यक्रमों को व्...