जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति ने पिछले दिनों ईंधन और स्पेयर पार्ट्स की बढ़ती कीमतों के कारण स्कूली वाहनों के किराए में अधिकतम 200 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की है। समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने चालकों को अभिभावकों के साथ समन्वय बनाकर दूरी के अनुसार दर तय करने की सलाह दी है। समिति ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और वाहनों में सरकारी मानकों के अनुसार ही बच्चों की संख्या तय की जाएगी। चालकों को ऑटो में ओवरलोडिंग न करने और बच्चों को भीतर बैठाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, 5 से 31 जुलाई तक समिति का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद विलंब शुल्क लगेगा। नियमों का उल्लंघन करने या अफवाह फैलाने वाले चालकों के खिलाफ प्रशासन से शिकायत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...