पटना, मार्च 14 -- Bihar LPG News: ईरान युद्ध से मध्य-पूर्व में आए संकट के बीच भारत में एलपीजी गैस की किल्लत हो गई है। बिहार के स्कूल, छात्रावासों और आंगनबाड़ी केंद्रों की रसोइयां भी इससे प्रभावित हुई हैं। राज्य में कई स्कूलों में लकड़ी के चूल्हे पर मिड डे मील बनाया जाने लगा है। वहीं, राज्य के आधे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से संकट आ गया है। आंगनबाड़ी सेविकाएं अब लकड़ियां जलाकर खाना पका रही हैं। पटना के विभिन्न हॉस्टलों के कैंटीन और मेस में भी गैस सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। बिहार में एक लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां छोटे बच्चों को रोजाना गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता है। ग्रामीण और शहरी, लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस चूल्हे पर ही खाना पकाया जा रहा है। एलपीजी संकट से आंगनबाड़ी सेविकाओं के सामने...