हरिद्वार, सितम्बर 8 -- ज्वालापुर स्थित उद्देश्वर पब्लिक स्कूल और पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिमालय को किसी भी तरह का खतरा होने पर उसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इस दौरान प्रिंसिपल आरती गौतम, अशोक कुमार तिवारी, बबीता शर्मा, मुक्ति खन्ना, दीप्ती चौहान, सचिन जोशी, अरुण कुमार, मोनिका, सविता, राधिका, रेनू शर्मा, गीता, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हिमालय संरक्षण को लेकर 550 छात्र-छात्राओं ने ली शपथ यह भी पढ़ें- दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...