नई दिल्ली, फरवरी 28 -- Iran Israel US war update: ईरान की जवाबी कार्रवाई से इजरायल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। तेहरान द्वारा दागी जा रही मिसाइलों को देखते हुए इजरायल ने देश भर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। शनिवार को सार्वजनिक सभाओँ, स्कूलों और ऑफिसों को बंद कर दिया गया है। अस्पताल में मौजूद मरीजों को भी सुरक्षित शेल्टरों में पहुंचाना शुरू कर दिया गया है।इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा करते हुए जनता को ईरानी मिसाइलों और ड्रोन्स से सतर्क रहने के लिए कहा है। ईरान पर हमला बोल रही इजरायली सेना ने अपने नागरिकों को आपातकालीन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। सेना की तरफ से बताया गया कि हजारों रिजर्व सैनिकों को ड्यूटी पर वापस बुलाया जा रहा है,जिनसे जमीनी सीमाओं को मजबूत करने वाले सैनिक भी शामिल...